Paralysis Stroke Cause: लकवा मारने के बारे में तो आपने सुना ही होगा. ज्यादातर उम्र बढ़ने और शरीर में बीमारियों होने पर लकवा मारने का खतरा रहता है. हालांकि आजकल युवाओं में भी ये समस्या बढ़ रही है. आपने बड़े-बुजुर्गों में लकवा की स्थिति देखी होगी. इस बीमारी में शरीर का एक हिस्सा काम करना बंद कर देता है. इस पक्षघात भी कहते हैं इसमें एक तरफ का हाथ, पैर, मुंह और आंख प्रभावित होते हैं. लकवा के बारे में पहले से कुछ पता नहीं चलता है ये सिर्फ कुछ मिनटों में ही शरीर को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में कई बार मन में ये सवाल आता है कि लकवा मारने का खतरा किन लोगों को रहता है और इसके क्या लक्षण होते